{"_id":"6ead94c3f4698d029c009ef38b59e70b","slug":"labour-day-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में मजदूर दिवस पर हुई गोष्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में मजदूर दिवस पर हुई गोष्ठियां
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 01 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में मजूदर दिवस मनाया गया। एसडीएम ने शासन द्वारा मजदूर हित में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने को प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
सफाई मजदूर महासंघ के तत्वावधान में मोहल्ला नखासा स्थित बाल्मीकि धर्मशाला में विचार गोष्ठी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने कहा कि मजदूर संगठनों ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं, लेकिन वर्तमान में मजदूरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। मजदूरों को संगठित होकर हक पाने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर जग्गो देवी, मुलायम सिंह, बिट्टनलाल,आजेश बाल्मीकी, राकेश दद्दा, मनोज बाल्मीकी, मुकेश, बबलू, राकेश बाल्मीकी, वंशीलाल, रमेशचंद्र, अजय, अरुण कुमार आदि ने विचार रखे।
मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की ओर से गांधी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में एमएस धामी ने श्रम दिवस की जानकारी दी। श्रम कानूनों में होने वाले संशोधनों के बारे में विस्तार से बताया। सचिव अमित गंगवार ने नेपाल में आए भूकंप त्रासदी पर दुख जताते हुए दवा प्रतिनिधियों से दवा एकत्र कर नेपाल भेजने की अपील की। इस मौके पर मनोज वर्मा, हिमांशु जायसवाल, सुनीज प्रजापति, रुपेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा, अमर गुप्ता, दिलीप सिंह, आनंद चौबे, सुबोध विश्वकर्मा, अनुराग मेहरा, जगदीश सक्सेना, एसएस बोरा, सत्यपाल, हितेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाजवादी मजदूर सभा के कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार नेमजूदरों को पंजीकरण कराने के साथ उन्हें साइकिल आदि मुहैय्या कराई है। सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने गांवों व मोहल्लों में रहने वालों मजदूरों का पंजीकरण करवाएं। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर आसिफ अली कादरी, अकबर अंसारी, इम्तियाज अल्वी, आसिफ मंसूरी, अकरम मंसूरी, अफजाल अहमद, गुरमेल सिंह, जगपाल सिंह, शायर अली, चंद्रसेन वर्मा, प्रशांत शर्मा, जौहर अब्बास, अमन रावत आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। मजदूर दिवस पर भाकपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एपी श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में मजदूर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, मनरेगा मजदूरों को वर्ष में न्यूनतम रूप से 200 दिन काम देने, मजदूरों के घरों में परिवारों में जल प्रवाहित शौचालय बनवाने, प्रत्येक मजदूर परिवार को प्रत्येक माह 40 किलो अनाज सस्ते दर पर दिलानेे, 58 वर्ष के मजदूरों को तीन हजार रूपये माहवार पेंशन दिलाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भीमसेन शर्मा, रामऔतार वर्मा, बालकराम सक्सेना, रामप्रकाश, उमाचरन, महेंद्र पाल, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नरवीर आदि मौजूद रहे।