फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ktna the child drowned in the river bath death

कटना नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ktna the child drowned in the river bath death
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में कंजा हरईया गांव में हुआ हादसा 
कटना नदी में नहाने गए एक दस साल के बालक की नदी में डूबकर मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने पर घर वाले शव को वापस ले गए। हादसे के बाद से ग्रामीण पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने में जुटे है। 

गजरौला क्षेत्र के कंजा हरईया गांव के निवासी ब्रजेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले काफी समय से वह कर्नाटक में मजदूरी करने गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे रहते है। गुरूवार सुबह उसका दस वर्षीय बेटा संजय गांव में कटना नदी में नहाने गया था। पानी अधिक होने पर वह नदी में डूब गया। बालक को डूबता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह उसको बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। कुछ ही देर में घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। बालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को घर ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित परिवारीजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस घर वालों से बातचीत कर रही है। इधर घर वालों ने बालक क ी मौत की सूचना कर्नाटक पिता को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed