{"_id":"57b5fe0e4f1c1b29156eb7a9","slug":"ktna-the-child-drowned-in-the-river-bath-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटना नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटना नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला।
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में कंजा हरईया गांव में हुआ हादसा
कटना नदी में नहाने गए एक दस साल के बालक की नदी में डूबकर मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने पर घर वाले शव को वापस ले गए। हादसे के बाद से ग्रामीण पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने में जुटे है।
गजरौला क्षेत्र के कंजा हरईया गांव के निवासी ब्रजेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले काफी समय से वह कर्नाटक में मजदूरी करने गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे रहते है। गुरूवार सुबह उसका दस वर्षीय बेटा संजय गांव में कटना नदी में नहाने गया था। पानी अधिक होने पर वह नदी में डूब गया। बालक को डूबता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह उसको बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। कुछ ही देर में घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। बालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को घर ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित परिवारीजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस घर वालों से बातचीत कर रही है। इधर घर वालों ने बालक क ी मौत की सूचना कर्नाटक पिता को दे दी है।