फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कैदियों ने बनाया सैनिटाइजर टनल, बंदी तैयार कर रहे मास्क

Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
korona virus
जेल में मास्क में बनाते बंदी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हर कोई इससे निपटने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इंतजाम करने में जुटा है। इसी क्रम में जिला कारागार में बंदियों ने जुगाड़ करके सैनिटाइजर टनल बनाई है। इसको जेल के मुख्य गेट पर लगाकर हर आने-जाने वाले पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा जिला जेल के बंदी मिलकर कोरोना से बचने के लिए मास्क भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है। शासन ने मास्क पहनना अनिवार्य भी कर दिया है। 17 बैरक वाली जिला जेल में बंदियों को रखने की क्षमता 603 बंदियों की है, मगर इस समय करीब आठ सौ बंदी हैं। 76 बंदी अंतरिम जमानत पर और 13 कैदी पैरोल पर रिहा हो चुके हैं। क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण कोरोना के संक्रमण खतरा और बढ़ा हुआ है। इसी वजह से बंदियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम दुरुस्त करने और दूसरों की मदद को जेल प्रशासन ने कैदी और बंदियों की मदद से काम शुरू कर दिया है। जेल प्रशासन की मदद मिलने के बाद कैदी अशोक, आशिक, प्रदीप और शिवशंकर ने सैनिटाइजर टनल बनाई है। इसमें लगा पंखा हवा के साथ ही सैनिटाइजर भी फेंकता है, उसके सामने खड़े होकर पूरे शरीर को सैनिटाइज किया जा सकता है। या फिर जेल के किसी भी कोने में इस टनल को ले जाकर वहां सैनिटाइज किया जा सकता है। इस काम में पंखे के अलावा एक बॉक्स और पाइप का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

जेलर विवेकशील त्रिपाठी और डिप्टी जेलर विक्रम सिंह की देखरेख में छह बंदी मनोज कुमार, अब्दुल वहीद, राजकिशोर, गंगा सिंह, तस्लीम, सलीम कोरोना से बचने के लिए मास्क बना रहे हैं। इस काम में उनकी मदद 2018 में जेल से रिहा होकर गया टेलर सिरसा गांव निवासी गंगासरन कर रहा है। अब तक 100 मास्क तैयार भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों के द्वारा बनाए गए सैनिटाइजर टनल को मेनगेट पर लगाया है। जेल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का सैनिटाइजर का छिड़काव इसी से करा रहे हैं। इसके अलावा बंदी कोरोना से बचने के लिए मास्क भी तैयार कराए जा रहे हैं। यह मास्क पुलिस को भी मुहैया कराए जाएंगे। - अनूप सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed