फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kites will fly in the sky today for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए आसमान में आज उड़ेंगी पतंग

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kites will fly in the sky today for voter awareness
बीसलपुर/पीलीभीत। मतदाता जागरूकता के लिए पतंग प्रतियोगिता अब नौ फरवरी को जिले भर में होगी। खराब मौसम के चलते विगत दिनों इसे स्थगित कर दिया गया था। इसमें युवाओं की भागीदारी रहेगी। मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सुबह दस बजे से प्रतियोगिता होगी। नगर पालिका परिषद ने इसका आयोजन किया है। बीसलपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एसआरएम इंटर कॉलेज के मैदान में नगर स्तरीय पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बीसलपुर में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नगरपालिका की टीम ने सभी 25 वार्डों से पांच पांच ऐसे प्रतियोगियों का चयन किया है, जो 23 फरवरी को पहली बार वोट डालेंगे। इन प्रतियोगियों को उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्लोगन लिखी 140 पतंग नगरपालिका को उपलब्ध करा दी हैं। प्रतियोगिता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका के स्टाफ की प्रतियोगिता स्थल पर ड्यूटी लगाई गई है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed