फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisan

जलशक्ति मंत्री को काले झंडे दिखाने पर 70 लोगों पर एफआईआर

Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
kisan
बिलसंडा। एक दिन पहले जिले में निरीक्षण और सभा करने के लिए आए जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख का काफिला किसानों ने रोक लिया और उन्हें कृषि कानूनों के विरोध में काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस से किसानों की झड़प हुई थी। मामले में उच्चधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने 70 लोगों पर कार्रवाई की है। इनमें 58 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन के राज्य जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख पीलीभीत से गांव सिमरौली में सभा करने के लिए पहुंचे थे। जहां इसके बाद उन्हें चठिया हिल्गी जाना था। चठिया गांव जाते समय रास्ते में तिल्छी चौराहे पर कुछ किसानों ने उनका काफिला रोक लिया और कृषि कानून के विरोध में काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने किसी तरह किसानों को खदेड़ने के बाद मंत्री के काफिले को वहां से निकाला। इस मामले में उच्चधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने काले झंडे दिखाने वाले लोगों की शिनाख्त कराई। तो इसमें 25 लोग गांव चठिया हिल्गी, चार लोग बमरोली, मधवापुर, मानपुर बंडा, रामपुर बंसत, सिमरौली गांव के रहने वाले निकले। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद बिलसंडा थाने में तैनात करेली चौकी इंचार्ज अनुज शर्मा की तहरीर पर 58 लोग नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम, निषेध आज्ञा उल्लघंन, महामारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट होने के बाद लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
कुलविन्दर, गुरुप्रीत, गुरुजीत, दलवीर सिंह, अमृत सिंह, बजराज सिंह, राजवीर, गुरुमीत सिंह, गुरुसेवक, गुरुजीत सिंह, गुुरुविन्दर सिंह, भूपेंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, जसपाल सिंह, अजमेर सिंह, जोगा सिंह, अमरजीत सिंह, गुरवेन्दर सिंह, मुख्तार, रेशम सिंह, जोघ सिंह, सोडी सिंह, लवजीत सिंह, गुरुविन्दर सिंह, सिघाड़ा, प्रति सिंह, गुरुविन्दर सिंह उर्फ काकू, बलविन्दर सिंह, पिंकी सिंह, मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, दलजीत, नाजर, सिमरन सिंह, हरभजन सिंह, दिलबाद सिंह, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, गुरुपाल सिंह, सोनू सिंह, महताब, जगराज, सतनात सिंह, निशान सिंह, मनेन्द्र सिंह, कुलवीर सिंह, हरभजन सिंह, कमलजीत सिंह, दलजीत सिंह, सेवा सिंह, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, राणा सिंह, कर्नल सिंह, गगनदीप सिंह, सोनी सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुवक्श और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जितने भी लोग नामजद किए गए है कि सभी वीडियो और फोटो के आधार पर है। अन्य लोगों की भी शिनाख्त की जा रही है। इस प्रकरण मेें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed