{"_id":"6a6e3fe7dc31ffb9a204dc14","slug":"kicks-and-punches-exchanged-between-two-groups-at-the-district-hospital-commotion-ensues-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-165592-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल में दो पक्षों में चले लाते-घूंसे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल में दो पक्षों में चले लाते-घूंसे, हंगामा
विज्ञापन
दोनों पक्षों को समझाते सुरक्षाकर्मी।
पीलीभीत। टनकपुर हाइवे पर बाइक और इ-रिक्शा की टक्कर के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उपचार शुरू होने से पहले ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे इमरजेंसी के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
शनिवार सुबह टनकपुर हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी के बाहर इलाज का इंतजार करते समय दुर्घटना को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष माने। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद