फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Keep an eye on the elements Arajk

आराजक तत्वों पर रखें नजर

Wed, 04 Mar 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the elements Arajk
सदर कोतवाली में डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि अमन-चैन में खलल डालने वालों पर नजर रखें और इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दें। इससे उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जुमा की नमाज और होली का त्योहार एक ही दिन है। ऐसे में कुछ खुराफाती लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। प्रशासन के साथ सभी की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों पर नजर रखें। अगर कोई संदिग्ध दिखे या फिर कोई खलल डालने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तुरंत अफसरों को दें। इससे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। एसपी जेके शाही ने आपसी भेदभाव दूर कर त्योहार मनाने की अपील की। बोले कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने को कहा। बैठक में चेयरमैन प्रभात जायसवाल, अफरोज जिलानी, शैली अग्रवाल, निजामुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार उर्फ बिचले, अफजल खां, मोहम्मद शाहिद रजा खां, बुंदन खां के अलावा  एडीएम आलोक सिंह, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम रामप्रकाश, सीओ कौशलेंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाल अतुल प्रधान समेत तमाम व्यापारी व संभ्रांति लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

-----

पगार नहीं, कैसे मनाएं होली
दिन भर कड़ी मेहनत करने वाले मनरेगा मजदूरों की होली इस बार फीकी पड़ गई। वजह है कि उन्हें छह महीने तक की बकाया मजदूरी का अभी तक भुगतान नहीं नहीं किया गया। इससे मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव घुंघचाई निवासी ओमप्रकाश, मैना देवी गांव दिलावरपुर निवासी सरस्वती देवी, रामपाल, रघुवीर, विशाल, ललित, रामकुमारी, पिंकी देवी, प्यारेलाल, जुमना देवी व आसपास के ग्रामाें के मनरेगा मजदूरों ने बताया कि छह महीने की बकाया मजदूरी का उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया। मजदूरी देने की मांग को लेकर काफी समय से वह लोग प्रधान व रोजगार सेवकों के घर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें टरकाया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें छह माह से काम भी नहीं मिला। काम के अभाव में कई मजदूर हरियाणा, शिमला, पंजाब सहित कई स्थानों पर मजदूरी करने चले गए। काम न मिलने से वह लोग पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उम्मीद थी कि होली पर उन्हें बकाया मजदूरी मिल जाएगी, लेकिन प्रधान व रोजगार सेवकों की लापरवाही के कारण उम्मींदों पर पानी फिर गया। पैसे के अभाव में होली फीकी पड़ गई है।
00
रोजगार और मेट ने कुछ मजदूरी की हाजिरी आदि में पक्षपात किया था। इस वजह से भुगतान नहीं हो सका है। हाजिरी आदि सही कराकर भुगतान करवाया जाएगा।
चंद्रावती, ग्राम प्रधान
ग्राम पंचायत दिलावरपुर
000
रोजगारों की लापरवाही से कुछ गलतियाें के चलते कई मजदूरों का भुगतान रुक गया था। जांच के बाद गलतियां ठीक कराकर सारे मजदूरों की मजदूरी खातों में भेज दी गई है।

राजीव सक्सेना, ग्राम पंचायत सचिव, दिलावपुर
0000
प्रधान-सचिव के बयान विरोधाभाषी
मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के बयान विरोधाभाषी हैं। प्रधान का कहना है कि अभी मजदूराें का भुगतान नहीं हो सका है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव राजीव सक्सेना भुगतान मजदूरों के खाते में पहुंचने का दावा कर रहे हैं। मजदूरों की मानें तो उनके खाते में अभी तक भुगतान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed