फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Katrua being sold openly in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में खुलेआम बिक रहे कटरुआ

Wed, 17 Jul 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Katrua being sold openly in Bisalpur
बीसलपुर के मठिया चौराहे पर बिक रहे कटरूआ।संवाद
बीसलपुर। नगर में पिछले लगभग एक माह से प्रतिबंध लगने के बावजूद खुलेआम कटरुआ बिक रहे हैं। इससे वन विभाग के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने कटरुआ बिकने पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन यहां वन विभाग का यह प्रतिबंध पूरी तरह से बेअसर है। नगर के मठिया चौराहे, होली चौराहे और बारह पत्थर रोड की नई सब्जी मंडी में पिछले लगभग एक माह से 400 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खुलेआम कटरुआ बिक रहे हैं।
इन स्थानों से प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी दिन में कई कई बार निकलते हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते संबंधित नियमों की भी धज्जियां उड़ रहे हैं। कटरुआ बेचने वाले दुकानदारों के भी हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

दुकानदार दियोरिया के जंगल से कटरुआ लाते हैं और मोटी कमाई करते हैं। इस बावत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कटरु़आ नहीं बिक रहे हैं। यदि चोरी छिपे कोई कटरुआ बेच रहा होगा, तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कटरुआ बिक्री पर रोक लगाई जाएगी और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed