{"_id":"688bbe1594a1d92a0b039246","slug":"kashmiri-youth-beaten-up-after-being-mistaken-for-a-suspect-had-come-to-the-city-to-get-medicine-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140839-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध समझकर कश्मीर के युवक को पीटा, दवा लेने आया था शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध समझकर कश्मीर के युवक को पीटा, दवा लेने आया था शहर
Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में चोर के शोर के बीच बृहस्पतिवार सुबह एक और मामला सामने आया। शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में असम हाईवे किनारे स्थित मीरापुर गांव के पास ग्रामीणों ने एक कश्मीरी युवक को संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद सुनगढ़ी की पूरनपुर गेट चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में जम्मू निवासी युवक के दवा के लिए पीलीभीत आने की बात सामने आई।
मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का है। गांव के पास असम हाईवे के किनारे ग्रामीणों को एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता दिखा। शक होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद युवक को पूरनपुर चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम शहनाज मलिक पुत्र मोहम्मद फारूख मलिक निवासी कुपवाड़ा थाना तंगधार जम्मू बताया। युवक के पास से आधार और पैन कार्ड भी मिला। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दवा खरीदने के इरादे से पीलीभीत आया था।
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद उसने पीलीभीत आने का निर्णय लिया। इसके लिए वह बुधवार को ट्रेन से बरेली पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस पर सवार होकर पीलीभीत के लिए रवाना हुआ, लेकिन रोडवेज पीलीभीत रुकने के बाद पूरनपुर की ओर निकल गई। बस के चालक ने असम हाईवे पर शहर से सटे मीरापुर गांव के पास युवक को उतारा और शहर के लिए ई-रिक्शा से जाने की बात कही। हाईवे पर उतरने के बाद वह ई-रिक्शा न मिलने पर पैदल शहर की ओर जाने लगा। इस पर ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर उसे पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और युवक के परिजनों से संपर्क किया है। मामले की जांच जारी है।