फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   karwachaoth shoping

करवाचौथ आज: प्रीत के रंग में रंगा बाजार, खरीदारों की भीड़ बेशुमार

Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
karwachaoth shoping
थाने में करवाचौथ के लिए मेंहदी लगवाती महिला सिपाही। - फोटो : amar ujala

पीलीभीत। सुहाग की सलामती के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ व्रत बुधवार को है। चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मेहंदी लगवाने, साज-सज्जा के लिए भी महिलाएं उत्साहित दिखीं। देर रात तक बाजारों में रौनक दिखाई दी। अत्याधिक भीड़ के चलते कई जगह जाम भी लगा।

विज्ञापन


करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह एक दिन पहले मंगलवार को देखा गया। सराफा और कपड़ा बाजार में भी रौनक दिखी। इस बार नई तरह की साड़ियों और चूड़ियों से बाजार पट गए हैं। बाजार में मिट्टी के करवा के साथ-साथ चांदी के करवा भी बिके। ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों ने आभूषणों की भी खरीदारी की। महिलाएं मेहंदी रचवाती हुईं स्टॉल पर दिखाई दीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखेंगी। घरों में इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चलती रहीं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। करवाचौथ पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजाई गईं। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपए तक बिके। कई लोगों ने चांदी, पीतल और तांबे के भी करवा खरीदे। दुकानें भी रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सज रही थीं। स्टेशन रोड, छिपियान मस्जिद, चूड़ी वाली गली, चौक बाजार, नींबू बाजार, सुनहरी मस्जिद समेत कई रास्तों पर देर रात तक भीड़ रही। भीड़ के चलते बाजारों में देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को लाल साड़ी तो किसी को भाया लहंगा
करवा चौथ को लेकर महिलाएं 15 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। कपड़े की दुकानों पर लहंगे, गाउन, जयपुरिया साड़ियां अधिक बिकीं। साड़ी कारोबारी माधव गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ पर साड़ी की बिक्री अधिक हुई है। करवा चौथ पर कोरोना से डूब चुके बाजार को भी रफ्तार मिली है।

फैंसी चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद
इस बार करवा चौथ पर फैंसी और धागे के वर्क वाली चूड़ियों को महिलाओं ने खूब पसंद किया। कांच की चूड़ियों का भी स्वरूप बदलता जा रहा है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल खाती चूड़ी खरीदती दिखीं। जड़ाऊं चूड़ियों को भी खासा पसंद किया गया। मांग बढ़ने से चूड़ियों का दाम भी उछाल मार गया। चूड़ियां 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये प्रति बॉक्स तक बिक गईं।

ऑनलाइन खरीदारी भी जमकर हुई
करवा चौथ पर बनारसी सिल्क और सीफान सिल्क साड़ियों की मांग अधिक थी। यह साड़ियां हर वर्ग की महिलाओं की पहली पसंद बनी रही। महिलाओं ने ऑनलाइन खरीदारी को भी तरजीह दी। आर्टिफिशियल आभूषण, साज-सज्जा का सामान भी अधिक बिका।


फर्ज के साथ पत्नी होने का भी धर्म निभाएंगी महिला सिपाही
कई महिला पुलिसकर्मी विवाहित हैं। अपने परिवार से दूर रहकर सेवा दे रही हैं। करवा चौथ पर छुट्टी न होने पर महिला सिपाही अपने फर्ज के साथ एक पत्नी होने का भी धर्म निभाएंगी। महिला सिपाही काम के दौरान करवा चौथ का व्रत भी रखेंगी। महिला सिपाहियों ने आपस में एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी सजाई। सिपाही निकिता ठाकुर ने बताया कि यह उनका छठा करवा चौथ का व्रत है। उनके पति असम में आर्मी में सेनानायक हैं। अधिकांश करवा चौथ पर वीडियो कॉलिंग के जरिए व्रत खोलती हैं। सिपाही पल्लवी गौड़ का कहना है कि पति भी पुलिस में तैनात हैं। दोनों परिवार से दूर रहते हैं।

चूड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं।

चूड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT

 

सुनगढ़ी तिराहे पर कार से लगा जाम।

सुनगढ़ी तिराहे पर कार से लगा जाम।- फोटो : PILIBHIT

 

चूड़ी वाली गली में लगा जाम।

चूड़ी वाली गली में लगा जाम।- फोटो : PILIBHIT

 

करवाचौथ के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथों पर सजाई मेहंदी।

करवाचौथ के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथों पर सजाई मेहंदी।- फोटो : PILIBHIT

 

शहर में एक चूड़ी की दुकान पर चूड़ी को पसंद करती महिला

शहर में एक चूड़ी की दुकान पर चूड़ी को पसंद करती महिला- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed