{"_id":"5ef4f50c8ebc3e433922c813","slug":"kanwad-yatra-cancelled-pilibhit-news-bly410567183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर करें भगवान शिव का पूजन, कांवड़ यात्रा पर न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर करें भगवान शिव का पूजन, कांवड़ यात्रा पर न जाएं
विज्ञापन
पीलीभीत। देश भर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने इस बार सावन में कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है। इससे शिवभक्तों में मायूसी है, मगर कोरोना संक्रमण से खुद और दूसरों को बचाने के लिए सभी इस पर सहमत हो गए हैं। डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा पर न जाने की अपील की। इसमें सभी लोगों ने सहमति जताकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
हर साल सावन में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ यात्रा लेकर जाते है। कछला, हरिद्वार समेत अन्य घाटों से जल लेकर वह भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। शहर में मुख्य रुप से प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, अर्द्घनारीश्वर मंदिर आदि में कांवड़ से जल लाकर शिवालयों में पूजा अर्चना की एक अलग रौनक दिखाई देती है। हर जगह माहौल शिवमय हो जाता है। मगर, इस बार कोरोना संक्रमण को देखते शासन के निर्देश पर कावंड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन भी इसके लिए शिव भक्तों से सहयोग करने की अपील करने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी जयप्रकाश, एडीएम अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र समेत समस्त समस्त सर्किल अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें धर्मगुरु, कांवड़ यात्रा ले जाने वाले श्रद्धालु, महंत और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। प्रशासन ने सभी को शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए कांवड़ यात्रा पर न जाने की अपील की। इस पर सभी ने सहयोग का भरोसा दिलाकर बताया कि उनकी ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से इसे लेकर अपील शुरू कर दी गई हैं। डीएम-एसपी ने कहा कि सभी संक्रमण से बचने के लिए सभी सूझबूझ से काम लें। गंगा जमुनी तहजीब हर हाल में बरकरार रखी जाए।
सावन का पहला सोमवार छह जुलाई को है। वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है। ऐसे में घर पर ही भगवान शिव की पूजा कर वरदान मांगे कि इस महामारी से जल्द निजात मिले। - महंत जयशंकर शर्मा, प्राचीन गौरीशंकर मंदिर
विज्ञापन
कोरोना में शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर न जाएं। महामारी के खात्मे के लिए घर पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकें और प्रशासन का सहयोग करें। - राजेश अग्रवाल बिछले, भोला कांवड़िया संघ