फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Josh paid - o - steam ahead Eid prayers

जोश-ओ-खरोश से अदा की गई ईद की नमाज

Sat, 18 Jul 2015 11:09 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 18 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Josh paid - o - steam ahead Eid prayers

जिले में ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ईद की नमाज में अपने रब का शुक्र अदा किया। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां बांटी और मुबारकबाद पेश की। शहर की ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज जोश-ओ-खरोश से अदा की गई।

विज्ञापन

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करने के लिए बड़ी तादाद में लोग ईदगाह पहुंचे। शाही इमाम हजरत मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज अदा करवाई। इससे पहले उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि ईद रमजान में रोजा रखने वालों के लिए रब की तरफ से दिया गया तोहफा है। उन्होंने जकात और फितरा के मसायल पर भी तफ्सील से रोशनी डाली। कहा कि ईद की नमाज से पहले हर साहिबे निसाब को जकात और फितरा अदा कर देना चाहिए, ताकि मिस्कीन और गरीबों को भी ईद की खुशियां मिल सकें। नमाज के बाद उन्होंने खुतबा पढ़ा और मुल्क में अमन व खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर ईदगाह के बाहर नगर पालिका प्रशासन की ओर से लगाए गए कैंप में डीएम ओएन सिंह, एसपी जेके शाही एडीएम एके सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा, बीएसए अंबरीष यादव, पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल, ईओ अरुणमणि त्रिपाठी, अग्निशमन अधिकारी ब्रहमानंद दुबे, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ, सिराज बहादर खां, हाजी सखावतउल्ला खां, सैय्यद आसिफ अली कादरी, डॉ. राजा, हाफिज अकील, तारिक अली बेग, शरीफ अंसारी, सलीम रीगल, अकबर अंसारी ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। पीस पार्टी की ओर से लगाए गए कैंप में प्रदेश सचिव डॉ आजम मीर खां, जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, वाहिद मलिक, अनस अंसारी, हाफिज शरीफ, नवाब आदि ने लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। पहली बार रिक्शा चालक यूनियन की ओर से लगाए गए कैंप में लोगों के लिए पानी का खास इंतजाम किया गया था। ईदगाह के अलावा शहर की शाहजी मोहम्मद शेर मियां मस्जिद में हाफिज अब्दुल हफीज मियां शेरी, मलाहद खां में हाफिज मोहम्मद जफर कदीरी, पुलिया वाली में हाफिज फुरकान शम्सी, हिदायत रसूल में कारी मो अमानत रसूल, औलिया मस्जिद बुजकसाबान में हाफिज अतीक कदीरी, अल्लाहू मियां में मौलाना हसन कदीरी, गौसिया मस्जिद लोहा मंडी में हाफिज फईम शम्सी, बरेली गेट की ऊंची मस्जिद में हाफिज मेराज, नूरी मस्जिद पंजाबियान में हाफिज मो0 अहमद, मीरासियान में मौलाना इंतजार कदीरी, हनफी मोहल्ला शेर मोहम्मद में हाफिज इम्तियाज, अशरफी मस्जिद में हाफिज फैय्याज, मनिहारान में हाफिज इसरार, कुरैशियान में हाफिज अमानुल्ला, अब्दुल वहाब खां में हाफिज जमील, कल्लन खां बिजली घर में हाफिज रिफतउल्ला, शरीफ खां में हाफिज शमशाद, मस्जिद हुसैनी लाल रोड पर हाफिज गुलाम नबी कदीरी, छीपियान में हाफिज रईस, मस्जिद सुनहरी में हाफिज लतीफउर्रहमान, मदीना शाह में हाफिज इरशाद कदीरी, मस्जिद मौला अली पुराना गंज में हाफिज अब्दुल सलाम, पकडिय़ा की मस्जिद नंबरदार में हाफिज अकील अंसारी ने ईद की नमाज अदा करवाई। इसके अलावा मस्जिद मौला बख्श खुदागंज, अलाउद्दीन फीलखाना, गौसिया फीलखाना, मस्जिद सरफराज खां, हैदरी, मस्जिद कचहरी, सलमानियान, मोटा पाकर, मोहद्दिस सूरती, शामीर खां व स्टेशन स्थित मुसाफिर खाना की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। मझोला। गुलडिया भिंडारा की मस्जिद मेें तौफीक रजा खां ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

जहानाबाद। ईदगाह में कारी आलिम साकिर रजा ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क व कौम की तरक्की की दुआएं मांगी। यहां एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ निर्मल सिंह विष्ट, एसओ धनंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर के दोनों ईदगाहों और जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घर पहुंचे लोगों को सिवइयां और अन्य मिष्ठान खिलाए गए। इस मौके पर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास खेल तमाशे और दुकानें लगीं, जहां बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। विधायक रामसरन वर्मा लोगों गले मिलकर शुभचकामनाएं दीं। मीरपुर वाहनपुर, चंदपुरा, रसयांखानपुर, चुर्रासकतपुर, रढ़ैता, चठिया सेवाराम, टिकरी, ईंटारोड़ा, पहाडग़ंज, कितनापुर और नवदिया सितारगंज में भी ईद का त्योहार मनाया गया।
दियोरिया। कस्बे के अलावा टेहरी, सुजनी और गंझाड़ी में भी यह पर्व मनाया गया।
बिलसंडा। नगर के  ईदगाह में हाफिज मोहम्मद फईम खां ने ईद की नमाज अदा कराई जबकि हाफिज शमशाद खां तकरीर की। इस मौके पर नवीउल्ला खां, फकीर मोहम्मद, नूरी मस्जिद के इमाम बख्श, एसओ राजेश यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। गांव मार, घुंघौरा, विलासपुर, तिलछी, सिसैया साहिब, कल्यानपुर, हर्रई, नौगवां अम्बर, पहाडग़ंज में भी ईद की नमाज अदा की।
बरखेड़ा। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलानद्म कारी हिसामुदीन ने और कादरी मस्जिद में मौलाना महमूद रजा ने नमाज अदा करायी। नगर पंचायत जमीन अहमद के आवास पर ईदमिलन हुआ जिसमें कमलेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम खमरिया, पौटा, अमखेड़ा, पंडरी, अधकटा, दौलतपुर, खकूमा, ललौर गुजरानपुर, विक्रमपुर व जारकलिया में ईद की नमाज अदा की गई।
पूरनपुर। नगर के ईदगाह में जामा मस्जिद में हाफिज सलीम खां ने नमाज पढ़ाई। ईदगाह के निकट मेला भी लगा जिसमें बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। ईदगाह में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ राजेश्वर सिंह, विधायक पीतमराम, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, व्यापारी नेता हाजी लाडले, विजयपाल विक्की, तौफीक अहमद कादरी, संदीप खंडेलवाल, नोमान अली वारसी, मेंहदी हसन, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजमेर सिंह छीना, महेश आजाद आदि ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। ईदगाह के अलावा नगर की रजा मस्जिद में हाफिज जकी खां नूरी, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उसा्मान नूरी, साबरी मस्जिद में हाजी जाकिर खां नूरी ने, नूरी मस्जिद में हाफिज फिरोज, मस्जिद कुरैशियान में हाफिज लईक अहमद नूरी, मस्जिद गौसिया में हाफिज रिजवान, अल खजरा में हाजी रियाज अहमद, शाहजी मस्जिद में नसीम खां, रेहानी मस्जिद में शराफत अली ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
शेरपुरकलां। हल्की बारिश होने को लेकर कस्बा में ईद की नमाज मस्जिदों में हुई। जामा मस्जिद में पेशे इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली, कुरैशियान मस्जिद में मौलाना साजिद रजा, सुनहरी मस्जिद में हाफिज अरशद, माहीग्राम मस्जिद में मौलाना हशमत रजा, इस्लामनगर में हाफिज महबूब हसन ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद और मस्जिद कुरैशियान में नमाज पढने वालों की संख्या अधिक होने पर दो बार में नमाज पढ़ाई गई।
माधोटांडा। कस्बा के मदीना मस्जिद में मौलाना अब्दुल रसीद ने नमाज पढ़ाई। जामा मस्जिद मेें मौलाना अफसार, नूरी मस्जिद में हाफिज मुजफ्फर हुसैन, कलीनगर में हाफिज मोहम्मद  कमर ने ईद की नमाज पढ़ाई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिले और घरों पर जाकर ईद की मुबारकबाद दी।
भगवंतापुर। मौलाना सलीम अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
जोगराजपुर। रायपुर बिचपुरी की कदीरी मस्जिद में मौलाना आमिर खां, जामा मस्जिद में मौलाना रहीस  हसन, गांव गोरा के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम कमर अहमद, जामा मस्जिद में हाफिज वलीउल्ला, गांव बासुपुर में जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई।

कल्यानपुर में तैनात रही पुलिस, पीएसी, घाटमपुर में पढ़ी नमाज
घुंघचाई। गांव कल्यानपुर में मदरसा मेें अलविदा की नमाज पढ़ने को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद पर गांव कल्यानपुर के लोगों ने गांव घाटमपुर में ईद की नमाज पढ़ी। गांव में शनिवार को भी पुलिस-पीएसी तैनात रही।


दंगल में पहले दिन बराबर रहीं कुश्तियां
बीसलपुर। ईद के मौके पर ईदगाह के निकट दो दिवसीय दंगल में शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन सभी मुकाबले बराबर रहे। इसमें ललौरीखेड़ा के ज्ञान प्रकाश व बरखेड़ा के सोनू, खरदहाई णके जंत्री व शाहजहांपुर के रामनिवास, कानपुर के शेरा व बरखेड़ा के सोनू, शाहजहांपुर के मस्ताना व बरखेडा के सोनू, बरखेड़ा के रईस व खरदहाई के जंत्री, वाराणसी के चंद्रबली व गोरखपुर के रामकिशोर, अयोध्या के सुमन दास और गोरखप।ुर के अजय की कुश्ती बराबर रही। दंगल में रेफरी की भूमिका सीतापुर के सुल्ताना पहलवान ने और एनाउंसर की भूमिका मेरठ के भूरा पहलवान ने निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed