फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Joint pain is troubling in winter, 50-60 patients coming daily

Pilibhit News: सर्दी में परेशान कर रहा जोड़ों का दर्द, रोज आ रहे 50-60 मरीज

Sun, 21 Jan 2024 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Joint pain is troubling in winter, 50-60 patients coming daily
मेडिकल कॉलेज में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। सर्द हवाओं के बीच जहां लोगों के हाथ-पैर जकड़ रहे हैं। पुरानी चोट व जोड़ों का दर्द भी परेशान कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ऐसे 50-60 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनको पुरानी चोटों का दर्द दोबारा से उभरा है। ऐसे मरीजों को ठंड से बचने की सलाह के साथ ही दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

आर्थोपैडिक सर्जन एवं मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सर्दी में काफी ऐसे मरीज आते हैं, जिनको पूर्व में चोट लगी थी। ठंड का हड्डियों पर ज्यादा असर होता है। 60 साल से ऊपर के लोगों को इन दिनों काफी संभलकर रहना चाहिए। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग भी आ रहे हैं। डाॅ. संजीव ने बताया कि सर्दी की वजह से हवा में नमी कम हो जाती है और हवा का दबाव भी कम हो जाता है। इससे मांसपेशियां और जोड़ फैलकर ढीले पड़ जाते हैं। इससे पुरानी चोट वाली जगहों पर दबाव बढ़ जाता है, इससे दर्द और सूजन बढ़ जाती है। हड्डी रोग से संबंधित रोजाना करीब 50 मरीज आ रहे हैं। दवा के साथ ऐसे लोगों को घुटने, सीने आदि जगहों पर गर्म पट्टी बांधने की सलाह के साथ दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

-------------
यह बरतें सावधानी
- सर्दी में सुबह-शाम टहलने से बचे।
- घर पर हल्की कसरत करें ताकि जोड़ चलते रहें।
- गुनगुने पानी से नहाएं, बाथरूम में ही कपड़े बदलें।
- घर से बाहर जाने पर थ्री लेयर कपड़े जरूर पहनें।
- आहार में हल्का खाना लें, जिसमें हरी सब्जियों शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed