{"_id":"bbd3aa51700e6d342b75b090a863d5c1","slug":"jnu-episode-in-the-hindu-boil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल
पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू का महिमा मंडन करने व देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तमाम हिंदू संगठनों ने मामले के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और फांसी की सजा देने की मांग की।
पूरनपुर में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत विरोधी नारेबाजी करने वाले पाक समर्थित छात्रों के खिलाफ ब्लाक चौराहा पर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में ब्लाक कार्यालय पहुंचे। यहां तहसील दिवस में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को भेजा। ज्ञापन में भारत विरोधी नारेबाजी करने वाले पाक समर्थित लोगों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में घनेंद्र सिंह यादव, रविंद्र कुमार, सियाराम, विधिओम सिंह, रोहित अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, जसपाल सिंह आदि शामिल रहे।
बीसलपुर में हिंदू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता रम्पुरा तिराहे पर जमा हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के मुख्य आरोपी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और उसके पुतले को फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, दीपक कश्यप, कपिल देव, धर्मेंद्र कुमार, सूर्या गंगवार, नीरज गंगवार, मुनेष कुमार, संजय विश्वकर्मा, रवि शर्मा, अमित सिंह, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक पाठक, सौरभ कुमार, रजत गोस्वामी, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।