फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jijiaisi principal in nine teacher absent, salary withheld

जीजीआईसी में प्रिंसिपल समेत नौ शिक्षक गैरहाजिर, वेतन रोका

Fri, 03 Jul 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 03 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक माध्यमिक एसपी द्विवेदी ने शुक्रवार को कई कॉलेजों में छापेमारी की। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य समेत नौ शिक्षक गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए है। वहीं गंदगी मिलने पर दो प्रधानाचार्यों के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जेडी एसपी द्विवेदी ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खमरिया पुल स्थित मॉडल स्कूल और नेहरू इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा में छापेमारी की। नेहरू कॉलेज में अव्यवस्थाएं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनीता रानी समेत दस शिक्षक, शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं। हालांकि उपप्रधानाचार्य कुछ देर बाद कॉलेज पहुंच गईं।
विज्ञापन

जेडी को कॉलेज आठ बजे के स्थान पर दस बजे खुलने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य समेत सभी गैरहाजिर शिक्षक-शिक्षिकाओं का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने और कॉलेज निर्धारित समय पर न खुलने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेडी राम इंटर कॉलेज और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। दोनों कॉलेजों में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई न होने तक दोनों प्रधानाचार्यों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। ड्रमंड कॉलेज में चल रहे मरम्मत कार्य को गुणवत्तापरक करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईओएस जेके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed