फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jewelry purse missing from the woman's bag in the bus

रोजवेज की बस में सवार महिला के बैग से जेवर भर पर्स गायब

Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelry purse missing from the woman's bag in the bus
पीलीभीत। रोडवेज बस से रिश्तेदारी में जाने को निकली विवाहिता के बैग को काटकर साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर गायब कर दिए गए। जानकारी होने पर विवाहिता ने शोर मचाया, तब तक उचक्का बस से उतरकर जा चुका था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी विवाहिता शिल्पी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अपने पिता दीनदयाल मिश्रा के साथ पूरनपुर के गांव सबलपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थीं। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के असम चौराहे से रोडवेज बस में सवार हुईं थी। उनके साथ एक बैग था, जिसमें कपड़ों के अलावा करीब साढ़े तीन लाख कीमत के सोने के जेवरों से भरा पर्स बैग के अंदर रखा था। पिता आगे की सीट पर बैठे थे। उन्हीं के पास बैग रखा था। इसी दौरान एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक बस में सवार हुआ और वहीं बैठ गया। असम चौराहे से चलने के बाद कुछ दूरी पर बस रुकी, तभी वह युवक बस से उतर गया। कुछ देर बाद पिता सेे पानी की बोतल निकालने को बैग मांगा, तो वह कटा हुआ था और बैग से जेवर भरा पर्स गायब था। बस से उतरकर उसकी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उचक्का की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed