फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCI Football League final will be held at Gandhi Stadium on 19th

Pilibhit News: 19 को गांधी स्टेडियम में होगा जेसीआई फुटबॉल लीग का फाइनल

Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
JCI Football League final will be held at Gandhi Stadium on 19th
गांधी स्टेडियम में फुटबॉल मैंच में खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। जेसीआई वीक का शुभारंभ शनिवार को गांधी स्टेडियम में फुटबॉल लीग टूर्नामेंट से हुआ। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। अकाल अकादमी कजरी निरंजनपुर, अकाल अकादमी गोमती, बेनहर पब्लिक स्कूल और नोसगे स्कूल की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच 13 अगस्त और फाइनल 19 अगस्त को गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


फुटबाल लीग मैच का शुभारंभ जेसीआई अध्यक्ष हर्ष कंचन, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, परमिंदर, गुरदित्त सिंह सहमी, राहुल रामचंदानी, अंशुल गौर, माणिक मित्तल, जोन वाइस प्रेसिडेंट गौरव अरोरा, जोन कोऑर्डिनेटर ईश बंसल ने किया। पहला नॉकऑउट मैच अकाल अकादमी कजरी व गोस्वामी मॉम्स प्राइड के बीच हुआ। इसमे अकाल अकादमी कजरी ने 6-0 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरा मैच अकाल अकादमी गोमती व मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बीच हुआ। इसमें अकाल अकादमी गोमती की टीम 3-0 से विजयी रही। तीसरा मैच में बेनहर पब्लिक स्कूल की टीम ने एसके पब्लिक स्कूल को 4-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा मैच बेनहर गुरुकुल और नोसगे स्कूल के बीच खेला गया। इसमे नोसगे स्कूल ने 6-0 से विजय प्राप्त की। इस अवसर पर सचिव शुभम शुक्ला, उपाध्यक्ष वीक कुनाल भल्ला, सप्ताह संयोजक अमन अग्रवाल, जपनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed