फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jawahar Navodaya Entrance Exam: 1211 candidates appeared in 15 Navodaya Entrance Exam

जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा : 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा में अनुपस्थित रहे 1211 परीक्षार्थी

Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Entrance Exam: 1211 candidates appeared in 15 Navodaya Entrance Exam
शहर के एक परीक्षा केंद्र के बाहर लगी परीक्षा​र्थियों की भीड़। संवाद
पीलीभीत। जिले में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शहर के पांच केंद्रों समेत 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। बड़ी संख्या में पंजीकृत विद्यार्थियों की गैरहाजिरी भी दर्ज की गई। कुल 4290 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1211 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। उनके प्रवेशपत्र, फोटो पहचानपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया गया। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या आपत्तिजनक वस्तु ले जाने पर सख्त रोक रही। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शिक्षक, पर्यवेक्षक और उड़नदस्ते तैनात रहे। जिला स्तरीय अधिकारी भी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थी प्रश्नपत्र से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

उपस्थिति के आंकड़ों पर नजर डाले तो ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 312 में से 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 288 में से 58, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में 235 में से 41 व लिटिल एंजिल्स स्कूल में 240 में से 53 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी प्रकार जिले के सभी 15 केंद्रों को मिलाकर कुल 1211 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। डीआईओएस राजीव कुमार का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। तीन कॉलेजों में हुई प्रवेश परीक्षा में 293 बच्चे गैरहाजिर रहे। कुल 812 बच्चों ने परीक्षा दी। बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केएकएस विद्या मंदिर और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। तीनों केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed