फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jaji random vehicle on campus will not stand

जजी परिसर में नहीं खड़े होंगे बेतरतीब वाहन

Thu, 06 Aug 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 06 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jaji random vehicle on campus will not stand
 जिला जज राजेंद्र कुमार ने बुधवार को जिला जजी की सुरक्षा व्यवस्था का औचक
विज्ञापन
निरीक्षण किया। जजेज कॉलोनी के गेट पर तैनात पुलिस कर्मी गायब मिले। इस पर जिला जज ने साथ में मौजूद सीओ सिटी की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जजी परिसर में सुरक्षा के लिहाज से बेतरतीब वाहन खड़े नहीं होंगे।

बुधवार की सुबह 10.30 बजे जिला जज राजेंद्र कुमार ने अदालती सुरक्षा व्यवस्था परखनी शुरू की। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि जजी में अदालतों के बाहर दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े नहीं होंगे। जजी परिसर में दोपहिया वाहन साइकिल स्टैंड पर ही खड़े होंगे। चौपहिया वाहन टनकपुर रोड के किनारे खाली पड़े स्थान पर खड़े किए जाएंगे।

जिला जज राजेंद्र कुमार जब जजी परिसर से मिली हुई जजेज कॉलोनी के मेनगेट पर पहुंचे तब वहां तैनात पुलिस कर्मी पड़ोस में बने कमरे में आराम फरमाते मिले। इस पर उन्होंने सीओ सिटी को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि अदालती सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कतई गंभीर नहीं है। अदालत परिसर में चारों ओर से बेरोकटोक जन सामान्य का आना जाना लगा रहता है। यह केवल पुलिस की लापरवाही से हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि अगर पुलिस नहीं चेती तो उच्च न्यायालय को पुलिस की लापरवाही से अवगत कराया गया। इस मौके पर स्पेशल जज ईसी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन डीएन सिंह भी मौजूद रहे। सेंट्रल बार अध्यक्ष अमित मिश्र, अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र आदि ने भी सुरक्षा व्यवस्था के बाबत अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed