{"_id":"61d57f48065fe270c5161a4b","slug":"jai-singh-jackie-attack-on-congress-even-though-country-became-independent-in-1947-people-were-deprived-of-basic-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय सिंह जैकी का कांग्रेस पर हमला: देश भले ही 1947 में आजाद हुआ, पर मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय सिंह जैकी का कांग्रेस पर हमला: देश भले ही 1947 में आजाद हुआ, पर मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे लोग
Wed, 05 Jan 2022 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:51 PM IST
सार
राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि देश भले ही 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि की मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित थे।
विज्ञापन
कारागार राज्यमंत्री जय सिंह जैकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के लोकसेवा प्रबंधन एवं कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बुधवार को पीलीभीत में कांग्रेस पर सियासी वार किए। कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए काशीराम बरात घर में उन्होंने कहा कि देश भले ही 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि की मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित थे।
विज्ञापन
जैकी ने कहा कि कांग्रेस ने इन सुविधाओं को जकड़ कर रखा था। इसे लेकर डॉ. सोने लाल पटेल ने आंदोलन छेड़ा। अपना दल का गठन कर गरीबों की मूलभूत सुविधाओं का दिलाने का बीड़ा उठाया। आंदोलन की बदौलत अपना दल सड़क से लड़कर सदन तक पहुंचा। भविष्य में दल की मजबूती के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं।
विज्ञापन