{"_id":"41dee2f0a6f0dd621116a8fe41e8b40b","slug":"jagannath-procession-with-floats-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों के साथ निकली जगन्नाथ शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों के साथ निकली जगन्नाथ शोभायात्रा
Bisalpur
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा बड़ास्थल मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण और भगवान शंकर की झांकियां भी शामिल थीँ। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा पुन: बड़ा स्थल मंदिर में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के साथ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, गिरधर जायसवाल, अरविंद कुमार, बाबूराम शर्मा, राजीव कुमार, राजीव सक्सेना, लल्लन वर्मा, रामनरेश पाठक, संजू और भोले समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता चल रहे थे।