फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jackal terror entered house and attacked many people in pilibhit

Pilibhit News: जहानाबाद में सियार का आतंक, घर में घुसकर कई लोगों को काटा, 24 से ज्यादा घायल

Tue, 17 Oct 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

पीलीभीत में बाघ ही नहीं, सियार के आतंक से भी लोग परेशान है। जहानाबाद क्षेत्र में एक सियार घर में घुसकर लोगों पर हमला कर रहा है। सियार के हमले में अब तक 24 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।  

विज्ञापन
Jackal terror entered house and attacked many people in pilibhit
सियार

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक सियार ने आतंक मचा रखा है। वह अब तक 24 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर चुका है। इससे गांव व आसपास के इलाकों में दहशत है। क्षेत्र के ग्राम अमरगंज में सियार ने सोमवार शाम हरीश कुमार, सोमपाल, सुरेश पाल, रश्मि, पप्पू, ओमकार, हीराकली, हेतराम, साधुराम, संजू सहित 10 लोगों को हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को गांव मीरपुर में सुबह घरों में घुसकर कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोनों गांवों के करीब 24 से अधिक लोगों को सियार काटकर घायल कर चुका है। सियार के हमले में घायल लोगों में 14 का जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच साल की बच्ची से दरिंदगी: मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी युवक, खंडहर में किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम के साथ डिप्टी रेंजर देवऋषि सक्सेना और तेजपाल राजीव कुमार सैनी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा। डिप्टी रेंजर देवऋषि ने बताया की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed