{"_id":"61e7261e991768602c166ecd","slug":"jaam-on-sharda-pull-due-to-water-log-pilibhit-news-bly4728720190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी रास्ते में बस फंसने से घंटों ठप रहा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी रास्ते में बस फंसने से घंटों ठप रहा बसों का संचालन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का रास्ता खराब होने से बसें फंसने से बस मालिकों को नुकसान हो रहा है। नहरें बंद होने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुल के आगे पानी बहने लगा। जलभराव के चलते मंगलवार को सुबह दस बजे रास्ते में बस फंस गई। दोपहर दो बजे तक आवागमन बंद रहा। बस संचालकों का कहना है कि अगर रास्ता शीघ्र सही न हुआ तो 24 जनवरी को बसों का संचालन बंद करेंगे। बसों के कागजात जमा कर 25 जनवरी से चक्का जाम करेंगे।
पूरनपुर-टाटरगंज रोड पर शारदा नदी के रास्ते से बसों का संचालन होता है। शारदा नदी पार करने को हर साल पैंटून पुल बनता है। नदी के रेत के रास्ते पर चकर प्लेटें पड़ती हैं। ताकि वाहन रेत के रास्ते में न फंसे। इस रूट पर 17 बसों का संचालन होता है। शारदा नदी पर बनने वाले पैंटून पुल का समय निर्धारित है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन कराना निर्धारित है। मगर पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले बाढ़ की आशंका पर पुल हटा लिया जाता है और निर्धारित समय के महीनों बाद पुल तैयार होने पर आवागमन शुरू होता है। इस बार भी पुल से वाहनों का आवागमन एक जनवरी से शुरू हुआ। पुल तैयार होने के बाद नदी के रास्ते को अब तक सहीं नहीं किया गया। पिछले दिनों हुई बूंदाबादी में नदी का रास्ता खराब होने से बसों का संचालन चार दिन तक बंद रहा था। रास्ता सही न होने और जलभराव से अब भी रास्ते में वाहन फंस रहे हैं।
मंगलवार को दोनों पुलों के बीच पानी में बस फंस गई। इससे बसों का संचालन घंटों ठप रहा। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के अध्यक्ष हाजी लियाकत उर्फ भूरे ने बताया कि बस फंसने से बमुश्किल बस को अन्य वाहनों से खींचकर निकलवाया गया। बसों का संचालन मंगलवार को दोपहर तक बंद रहा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी अफसरों से कई बार रास्ते को सही कराने की मांग की जा चुकी है। मगर रास्ता सही न होने से बसों के फंसने आदि से बस मालिकों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
शारदा नदी के पास है 16 ग्राम पंचायतें
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के शारदा पार इलाके में 16 ग्राम पंचायतें में करीब एक लाख की आबादी है। इन गांवों को और गांव से तहसील मुख्यालय आवागमन लोगों को शारदा नदी पर बने पैंटून पुल से आवाजाही करते हैं। बरसात में पुल हटने पर तहसील मुख्यालय आवागमन को 30 किलोमीटर की 130 किलोमीटर की दूरी तय कर लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होकर आवागमन करना पड़ा।
नहरें बंद होने से बढ़ा शारदा का जलस्तर
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पैंटून पुल के आगे से बहने लगी। इससे पुल के आगे जलभराव हो गया। बाइक और अन्य दो पहिया वाहन सवारों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। उनको जलभराव से निकलना पड़ा।
बारिश होने से रास्ता सहीं नहीं हो सका। रास्ते को सही कराया जा रहा है। नहरें बंद होने से मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के आगे पानी आ गया था। बस चालक अगर जल भराव को छोड़कर बस निकाली होती तो बस न फंसती।
मुकेश कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी।