{"_id":"3c334647cccf22046c5ab11ad6c33dba","slug":"it-will-take-five-million-plants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक प्रदेश में लगेंगे पांच करोड़ पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक प्रदेश में लगेंगे पांच करोड़ पौधे
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव
विज्ञापन
(वन) संजीव सरन ने वीडियो कांफ्रेंस कर वनमहोत्सव के तहत हुए पौधारोपण की
समीक्षा की। लक्ष्य हासिल पर करने पर उन्होंने सभी को बधाई देकर 30 सितंबर
तक पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
पहली जुलाई से सात जुलाई तक चले वन महोत्सव के तहत जिले में टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी की ओर से पौधरोपण किया गया था। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रमुख सचिव वन एवं अन्य अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों से रूबरू हुए। एनआईसी में हुई वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने प्रदेश में वनमहोत्सव के तहत दिए गए एक करोड़ पौधों के सापेक्ष 1.19 करोड़ पौधे लगाने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही 30 सितंबर तक प्रदेश में पांच करोड़ पौधे और लगवाने का लक्ष्य दिया।
अपर प्रमुख सचिव सुनील पांडेय ने सभी डीएफओ से समय से लक्ष्य को पूरा करने और इसके लिए नर्सरी में पौधों की तैयारी ठीक रखने के निर्देश दिए। वर्तमान सत्र में पौधरोपण के साथ ही अगले वर्ष के लिए पांच करोड़ पौधों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने अभी से तैयारी करने और नर्सरी में नए पौध कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में लखनऊ से विशेष सचिव प्रतिभा सिंह, डॉ. रूपक डे और जिले से टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी के आदर्श कुमार, एसडीओ डीपी सिंह मौजूद रहे।