{"_id":"66f6ef0a9a395fc1b201f527","slug":"it-is-necessary-to-be-humble-to-get-the-grace-of-god-pathak-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123121-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की कृपा पाने के लिए विनम्र होना जरूरी : पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की कृपा पाने के लिए विनम्र होना जरूरी : पाठक
विज्ञापन
गांव भैसाहा ग्वालपुर में कथा सुनते श्रद्धालु।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। कथा व्यास बृजेश पाठक ने कहा अभिमानी व्यक्ति अपने जीवन में चाहे कुछ भी प्राप्त कर ले, पर प्रभु की कृपा और बड़ों का शुभाशीष प्राप्त नहीं कर सकता। भगवान की कृपा और बड़ों का शुभाशीष प्राप्त करने के लिए विनम्र होना आवश्यक है।
साहूकारा स्थित श्री राधा रमन मंदिर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने कहा कि आज का व्यक्ति अपने गुरुजनों के सामने झुकना नहीं चाहता। उसे लगता है इससे हमारा सम्मान चला जाएगा, उसे नहीं मालूम जो अपने बड़ों के चरणों में झुकता है वह उनके हृदय में स्थान पा जाता है। अपने से बड़ों के हृदय में स्थान बनाने के लिए इसके अतिरिक्त कोई उपाय नहीं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी संस्कृति में बड़ों के चरणों में प्रणाम करने को विशेष महत्व दिया गया है। मनु स्मृति में लिखा हुआ है जो अपने बड़ों के चरणों में प्रणाम करता है वह आयु, विद्या, यश और बल चारों चीजें सहज प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन
--
एक दूसरे से न रखें बैर : अखिलेश
बीसलपुर। कथावाचक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सभी लोग आपस में प्रेम से रहें। एक-दूसरे से बैर न रखें।
कथावाचक ने शुक्रवार को नगर के बड़े देवी स्थल मंदिर में पहले दिन प्रवचन करते हुए कहा कि कुछ लोग एक दूसरे से बेवजह बैर रखते हैं, जो गलत है। सभी लोगों को आपस में भाईचारा और प्रेम से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मजा प्रेम से रहने में है, वह मजा बैर रखने से नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों को एक-दूसरे के काम आना चाहिए।
इससे समाज में सौहार्द का माहौल बनता है। कथावाचक ने कहा कि कुछ लोग बेकार में एक दूसरे की आलोचना करते हैं,जो सरासर गलत है। आलोचना किसी भी हालत में नहीं करनी चाहिए । इससे समाज में कटुता बढ़ती है, जो सभी के लिए घातक होती है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन हो गया।
--
हर व्यक्ति को माता-पिता की करनी चाहिए सेवा: शास्त्री
बरखेड़ा। गांव भैंसाहा गवालपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक लवली शास्त्री ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है, तो संकल्प लेना जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने माता-पिता की बात मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। सबसे बड़े भगवान माता-पिता ही होते है। जिन पर माता-पिता का आशीर्वाद होता हैं, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त होता हैं। साथ ही माता-पिता का भी कर्तव्य हैं, कि वे अपने बच्चों को शुरू से अच्छी शिक्षा दें। संवाद
--
अखंड ज्योति लेने के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
घुंघचाई। मां ज्वाला देवी की ज्योति लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था यहां रवाना हुआ। दो अक्तूबर को श्रद्धालु मां ज्वाला जी की ज्योति लेकर गांव लौटेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी गांव कबीरपुर कसगंजा से मां ज्वाला जी की अखंड ज्योति लेने के लिए शुक्रवार को तिलक वंदना कर श्रद्धालुओं का जत्था मां के जयकारों के बीच बाजार मंडी में स्थित मंदिर से रवाना हुआ। जत्थे में संजय बाजपेयी, विनोद बाजपेयी, अखिलेश स्वर्णकार, अजय, आकाश, हिमांशु, दीपक आदि शामिल रहे। यह जत्था दो अक्टूबर को लौटेगा। इसके बाद अखंड ज्योति को मंदिर में विराजा जाएगा। जहां नौ दिन तक मां के भक्त रोजाना अखंड ज्योति के दर्शन कर पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा। संवाद