{"_id":"679a74a450b4574acc0d3100","slug":"iron-nets-are-being-installed-on-the-roadside-to-prevent-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129827-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसों को रोकने के लिए सड़क किनारे लगाए जा रहे लोहे के जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसों को रोकने के लिए सड़क किनारे लगाए जा रहे लोहे के जाल
Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा में सड़क किनारे लगाए जा रहे जाल।संवाद
पीलीभीत। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर आबादी वाले इलाकों में लोहे के जाल लगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मार्ग पर कैमरे लगाने का कार्य भी शुरू किया गया है।
पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर इस समय निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हादसों को रोकने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य भी कराए जा रहे है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर काम कराया जा रहा है। इसमें आबादी वाले इलाकों की सड़क किनारे लोहे के जाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोड साइड रहने वाले लोग कई बार एक दम सड़क पर आ जाते है। जिससे हादसा हो जाता है। इससे हादसों पर रोक लग सकेगी। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था की ओर से इस मार्ग पर सीसीसटीवी कैमरों को भी लगवाया जाएगा। जिससे हादसे के दौरान मुख्य कारण आदि बिंदुओं को देख कर सही कार्रवाई की जा सके। जल्द ही इस मार्ग पर कैमरों के लगने काम भी शुरू हो जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि इस मार्ग पर मार्थ की ओर से तकनीकी कार्य कराए जाएंगे। जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके।