फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   IPL-style nine PPL

आईपीएल की तर्ज पर पीपीएल नौ से

Sun, 03 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
IPL-style nine PPL
खेल - फोटो : pilibhit, beureu
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम मेें नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल की तर्ज पर पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) के लिए रविवार से तीन दिवसीय ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन ट्रायल में तीन सौ से अधिक खिलाड़ी पहुंचे, जिसमें से 127 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। 
विज्ञापन

सुबह से ही स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरुभाग सिंह ने बताया कि पहले दिन क्षेत्र के अलावा बरेली, पीलीभीत, बीसलपुर, अमरिया, न्यूरिया, लखीमपुर, पलिया, गोला, बहराइच, खटीमा आदि स्थानों से करीब तीन सौ खिलाड़ी पहुंचे। इसमें से 127 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रायल चार और पांच अप्रैल को भी होगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची स्वामी एजूकेशनल डिग्री कॉलेज के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी। इसके अलावा चयनित खिलाड़ियों को मोबाइल पर भी इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को ड्रेस, किटें दी जाएंगी। चयनित खिलाड़ियों को आठ टीमों के आनर्स आईपीएल की तर्ज पर बैठक करके उनका चयन करेंगे। प्रत्येक टीम में 16-16 खिलाड़ियों का चयन होगा। आठ टीमों को दो भागों में बांटा जाएगा। पूल ‘ए’ और पूल ‘बी’। नौ अप्रैल से रोजाना दोनों पूलों के एक-एक मैच खेला जाएगा। आठों टीमों के अलग-अलग कोच होंगे। सभी को नामों के अनुसार लोगो दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed