{"_id":"f4ea3203de82c7769c47c8dae188942d","slug":"intersection-in-the-village-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा का जलस्तर बढ़ा प्यास गांव में कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा का जलस्तर बढ़ा प्यास गांव में कटान शुरू
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व हुई बारिश से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे खरुआ के
विज्ञापन
पास प्यास गांव में नदी ने कटान शुरू कर दिया है। शाम को कटान होने पर डीएम
मौके पर पहुंचे और अभियंताओं को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए।
शहर से निकलने के बाद देवहा नदी खरूआ, प्यास गांव होते हुए बीसलपुर की ओर बहती है। गुरुवार को प्यास गांव के लोगों ने बाढ़ खंड को सूचना दी कि नदी कटान कर रही है। यदि इसे जल्द रोकने के उपाय नहीं किए गए तो गांव को खतरा हो सकता है। इस पर डीएम ओएन सिंह, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिनहाज़ अहमद के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां नदी के बहाव तेज होने और दिशा घुमावदार होने के कारण कटान होना पाया गया। हालांकि बाढ़ खंड ने इसका खतरा देखते हुए पहले ही यहां स्पर बनवाए हैं लेकिन स्थान का चयन न होने के कारण कटान रोकने में पूरी तरह सफलता नहीं मिल रही है। इस डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियंता से स्पर की मरम्मत के साथ कटान रोकने को और उपाय करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है लेकिन यदि इस पर जल्द काम नहीं कराया गया और पानी बढ़ गया तो खतरे की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि जरूरी कार्य कराने के निर्देश बाढ़ खंड को दे दिए गए हैं।