फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   International network of fake call centres busted in Pilibhit

Pilibhit News: फर्जी कॉल सेंटर के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.54 करोड़ की ठगी का खुलासा; छह गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 09:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुंघचाई (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Dec 2025 09:50 PM IST
सार

पुलिस ने गुरुवार को फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा किया था। घुंघचाई थानाक्षेत्र के अमृतपाल समेत तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनसे पूछताछ में सामने आया कि अमृतपाल ने दुबई में नौकरी के दौरान कॉल सेंटर संचालन के तौर तरीकों की जानकारी जुटाई और फिर यहां आकर फर्जीवाड़े की शुरुआत कर दी।

विज्ञापन
International network of fake call centres busted in Pilibhit
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घुंघचाई थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें एक नेपाली नागरिक और अन्य पीलीभीत, गुजरात, भोपाल के रहने वाले हैं। दो दिन पूर्व जेल भेज गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन तक पहुंची। आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, सिम समेत अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। जांच में करीब 5.54 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। यह लोग गेमिंग एप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा किया था। घुंघचाई थानाक्षेत्र के हरीपुर ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी अमृतपाल सिंह समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ में सामने आया कि अमृतपाल ने दुबई में नौकरी के दौरान कॉल सेंटर संचालन के तौर तरीके सीखे और फिर यहां आकर फर्जीवाड़े की शुरुआत की। देशभर के लोगों को गेमिंग एप के जरिए रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगी करने लगा। करीब पांच राज्यों के हजारों लोगों को शिकार बनाया। क्षेत्र के रहने वाले बीसी केंद्र संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और अमृतपाल तक पहुंची। फर्जी सिम और रुपये का ट्रांजेक्शन कराने वाले उसके दो सहयोगी क्षेत्र के ही धमेंद्र और प्रियांशु को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

इधर, आरोपी अमृतपाल से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को रुद्रपुर स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह सभी वर्तमान में गाबा चौक, रुद्रपुर में रहकर कॉल सेंटर चला रहे थे। गिरोह के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, यूएई समेत अन्य जगहों के सिम कार्ड, प्रिंटर, नकदी समेत कई अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग अब तक 5.54 करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट ठगी के जरिए करा चुका था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- मनजीत सिंह उर्फ सोनू (गिरोह संचालक), निवासी बसंतपुर नौनेर, माधोटांडा, पीलीभीत
- चक्र खड़का, मूल निवासी नेपाल

- विक्रांत पंडित उर्फ विक्की, मूल निवासी गुजरात
- कपिल मेहरा, मूल निवासी भोपाल

- कुनाल प्रजापति, मूल निवासी भोपाल
- प्रशांत सिंह, मूल निवासी भोपाल

ऐसे करते थे साइबर ठगी
पूछताछ में गिरोह के सरगना मनजीत सिंह ने बताया कि वह 2024 में दुबई गया था, जहां उसकी मुलाकात विक्की और अमृतपाल से हुई। विक्की ने उसे कॉल सेंटर में 35000 प्रतिमाह पर नौकरी दिलाई, जहां उसने साइबर ठगी के पूरे तरीके सीख लिए। कुछ महीनों बाद वह और अमृतपाल पीलीभीत लौट आए और रुद्रपुर और माधोटांडा से कॉल सेंटर संचालित करने लगे। गिरोह फेयरप्ले 247.गेम्स वेबसाइट से जुड़े फ्रोजन सॉफ्टवेयर और डायलर के जरिए लोगों को कॉल कर एवियेटर, रम्मी जैसे गेम खेलने का लालच देते थे। शुरुआत में बड़ी रकम जीतवाकर भरोसा दिलाया जाता था और उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल की जाती थी। बाद में पूरा अकाउंट खाली कर दिया जाता था। गिरोह डार्क वेब से गेम में रुचि रखने वाले लोगों का डेटा भी खरीदता था।

विज्ञापन

विक्रांत उर्फ विक्की था ट्रेनर
पूछताछ में सामने आया कि विक्रांत उर्फ विक्की गिरोह का ट्रेनर है, जबकि प्रियांशु दीक्षित और धर्मेंद्र कुमार इन्हें फर्जी सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। पूछताछ में यह भी कपिल व कुनाल कॉलिंग करते थे और प्रशांत चैटिंग से ग्राहकों को फंसाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार कई आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए इस गैंग से जुड़े थे।

लाखों यूजर के डेटा मिले, करोड़ों का इनवेस्टमेंट
पुलिस के मुताबिक, नेपाली निवासी चक्र खड़का के लैपटॉप में मौजूद एयरप्ले एप से 50 हजार से ज्यादा यूजर लॉगिन मिले, जिनमें से करीब 20 हजार लोगों ने पैसे इंवेस्ट किए थे। इसके अलावा विक्रांत और चक्र खड़का के मोबाइल में मौजूद 11,739 यूजर आईडी से 5,54,40,242 रुपये इन्वेस्टमेंट किए जाने की पुष्टि हुई। पूरनपुर सीओ प्रतीक दहिया के बताया कि गैंग को फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते प्रियांशु दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार और गोरखपुर निवासी राकेश की ओर से उपलब्ध कराए जाते थे। पुलिस इस नेटवर्क का भी पता लगा रही है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने से साइबर ठगी पर बड़ा अंकुश लगेगा। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

देशभर से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामले, दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी
- गिरोह जिन बैंक खातों का इस्तेमाल करता था, उन पर उड़ीसा, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई साइबर ठगी मामलों के चलते होल्ड लगा हुआ है। पुलिस मोबाइल नंबरों, आईएमईआई, बैंक खातों और आधार कार्डों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद गिरोह रुद्रपुर से भागकर माधोटांडा में छिपा हुआ था और दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गिरोह की धरपकड़ से साइबर ठगी के मामलों पर बड़ा अंकुश लगेगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल-
- किसी से भी अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
- लाटरी या यात्रा संबंधी पैकेज में छूट आदि संदेशों से बचें।

- मोबाइल पर आने वाली एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
- लुभावने विज्ञापन टास्क से रुपये जीतने आदि के लालच में न फंसें।

- साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित थाना या साइबर थाने में भी संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed