फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions given to strictly follow the weekly closure

Pilibhit News: साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to strictly follow the weekly closure
डीएम ने सभी स्थानों के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन किए चिह्नित
विज्ञापन

पीलीभीत। डीएम ने जिले में साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के सख्ती से निर्देश दिए है। इसको लेकर डीएम ने सभी स्थानों के लिए दिन को चिह्नित किया गया है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, न्यूरिया हुसैनपुर, बिलसंडा, गुलड़िया भिंडारा, जहानाबाद, कलीनगर, बरखेड़ा के लिए साप्ताहिक दिन को चिह्नित किया गया है। इसमें पीलीभीत रविवार के दिन धान के सभी कारखाने (नगर सीमा में) एवं ट्रैक्टर सेल्स कारपोरेशन, ट्रेडर्स, मशीनरी स्टोर, रामा कालेज रोड व गांधी स्टेडियम रोड की समस्त बुक डिपो समेत अन्य दुकानें आदि बंद रहेंगी। सोमवार सभी गैस सर्विस के गोदाम, मंगलवार को शेष सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान को बंद रखा जाएगा। बीसलपुर में शुक्रवार को सभी दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं, नाइयों तथा केश प्रसाधनों की दुकान खुली रहेंगी। मंगलवार को नाइयों की दुकानें बंद रहेंगी। पूरनपुर में सोमवार को समस्त दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगी। नाइयों और केश प्रसाधनों की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। न्यूरिया हुसैनपुर में सोमवार को बंदी रहेंगी। बिलसंडा में बुधवार को दुकानों की बंदी रहेगी। गुलड़िया भिंडारा में शुक्रवार को दुकानें बंद रहेंगी। जहानाबाद में सोमवार, कलीनगर में बुधवार और बरखेड़ा में सोमवार को बंदी रहेगी। वहीं, इन सभी जगहों पर मंगलवार को नाइयों की दुकानें बंद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed