{"_id":"5907657a4f1c1bcc3a4425aa","slug":"inspection-of-wheat-procurement-centers-wheat-procured-wheat-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण डीएम ने मंडी में देखी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण डीएम ने मंडी में देखी गेहूं खरीद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 01 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्था परखने को शासन के निर्देश पर जिले भर मे क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम शीतल वर्मा ने मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद देखी। जिले में अब तक 1800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है। पहली अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद को सोमवार को एक माह पूरा हो गया। एक माह बाद भी न तो क्रय केंद्रों पर उल्लेखनीय खरीद हुई और न ही व्यवस्थाएं पूरी हैं। इस दौरान कई केंद्रों को बंद भी किया गया। सोमवार को शासन ने डीएम, एडीएम एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों के माध्यम से जिले में चल रही गेहूं खरीद की जांच के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर सुबह 11 बजे डीएम शीतल वर्मा मंडी समिति पहुंची। यहां उन्होंने पीसीयू के दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रानिक कांटे का परीक्षण किया साथ किसानों से भी बातचीत की। सुबह खरीद गए गेहूूं और उसके भुगतान के बारे में जानकारी की। इस दौरान मंडी सभापति/डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर, नरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। इसके अलावा एडीएम अजयकांत सैनी एवं अन्य एसडीएम ने अपने अपने क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने बताया निरीक्षण की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कंपाइल कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि 382 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 1800 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन