{"_id":"622269f7cc1008081a2bbcd6","slug":"inflation-refined-bees-to-vanaspati-ghee-is-costlier-by-rs-15-pilibhit-news-bly477311053","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई : रिफाइंड बीस तो वनस्पति घी 15 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई : रिफाइंड बीस तो वनस्पति घी 15 रुपये महंगा
विज्ञापन
पूरनपुर। होली से पहले खाद्य पदार्थों घी, तेल पर महंगाई का रंग चढ़ने लगा है। रिफाइंड 20 रुपये प्रति लीटर, वनस्पति घी 15 रुपये लीटर मंहगा हो चुका है। मैदा, चीनी, रबा, पॉम ऑयल आदि के दामों में उछाल आ गया है। पर्व से पहले आई महंगाई से लोग चिंता में हैं। कारोबारी रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल आने का तर्क दे रहे हैं।
होली में अभी 14 दिन का समय है, लेकिन महंगाई लोगों को झटका देने लगी है। होली पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनते है। इन पकवानों में गुझिया की तो होली पर अलग पहचान है। घर-घर तरह-तरह के बनने वाले इन पकवानों में चीनी, रिफाइंड, मैदा, वनस्पति घी, रवा, पॉम ऑयल आदि की मांग बढ़ जाती है। हालांकि अभी बाजार में होली की खरीददारी शुरू नहीं हुई है। इसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। बढ़ती कीमतों को लेकर लोग अधिक जेब ढीली होने की चिंता करने लगे है। रिफाइंड, घी की कीमतों में अचानक हुए उछाल को कारोबारी रूद्ध-यूक्रेन युद्ध की वजह बता रहे हैं।
खाद्य पदार्थ एक सप्ताह पहले के रेट वर्तमान रेट
रिफाइंड 145 रुपये प्रति ली. 165
पॉम ऑयल 140 150
वनस्पति घी 155 170
मैदा 22 प्रति किलो 25
चीनी 37 39
रबा 22 25