{"_id":"037849cd14d5ca3db48a0a0a518ef90b","slug":"indo-nepal-border-roads-began-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल सीमा पर रोड बनाने को शुरू हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-नेपाल सीमा पर रोड बनाने को शुरू हुआ सर्वे
माधोटांडा।
Updated Fri, 22 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो नेपाल सीमा पर प्रस्तावित बॉर्डर रोड के निर्माण के लिए निर्माण खंड
विज्ञापन
ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें अब तक टाइगर रिजर्व के 1400 पेड़ आ चुके
हैं, जबकि अभी लगभग इतने ही पेड़ और इसके दायरे में आने की संभावना है।
पेड़ों की गिनती होने के बाद इनका कटान कराया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से इंडो-नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण कराया जाना है। जनपद में हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली इस प्रस्तावित सड़क के लिए पिछले दिनों इंडो-नेपाल सड़क निर्माण खंड दो के अभियंताओं ने सर्वे शुरू किया था। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 17 से शुरू हुआ सर्वे अब टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में पड़ने वाले नौजल्हा जंगल में पहुंच गया। सर्वे में सड़क निर्माण के लिए 24 मीटर चौड़ाई में निशान लगाए जा रहे हैं। निशान लगने के बाद बराही रेंज के डिप्टी रेंजर रामचंद्र लाल के नेतृत्व में टीम ने पेड़ों की गिनती शुरू कर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पेड़ों को चिह्नित करने के बाद इनकी आंकलन रिपोर्ट तैयार की जाएगी और वन निगम के माध्यम से चिह्नित पेड़ों का कटान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 1400 पेड़ चिह्नित किए जा चुके हैं, जबकि बाकी क्षेत्र में सर्वे के बाद अभी इतने ही पेड़ और होने की संभावना है। निर्माण खंड के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वे अभी चल रहा है। सर्वे क्षेत्र में कई सुतिया और नाले होने के कारण पुल व पुलियों का निर्माण भी कराया जाएगा।