फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indicative of male Hunger strike , picketing

माले की सांकेतिक भूख हड़ताल, धरना

Mon, 23 Nov 2015 10:06 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Mon, 23 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन

चंदिया हजारा में पुलिस-पब्लिक में हुए टकराव मामले में निर्दोष ग्रामीणों का उत्पीड़न किए जाने से नाराज भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक सामूहिक भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बाद में पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में देकर चंदिया हजारा बंगाली कालोनी से पुलिस चौकी हटवाने, घटना की न्यायिक जांच कराने तथा  गोली लगने से घायल छोटू का उचित इलाज कराने व मुआवजा देने के साथ दोषी पुलिसकमियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने आदि की मांग की गई है।

विज्ञापन

भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे तथा सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि घटना में पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के स्टेज पर चढ़ने के विरोध पर मामला बढ़ा था। पुलिस कर्मियों ने ही लाठी चार्ज और फायरिंग की। जब पुलिस की गोली से गांव का एक युवक घायल हो गया तो पुलिस अपने बचाव में खुदी पुलिस चौकी के बाहर सामान निकालकर उसमें आग लगा दी। यही नहीं दबाव बनाने के लिए 16 नामजद कर 250 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अब तक 15 लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। घायल छोटू के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। सभा में देवाशीष राय, नगीना, विकास, अनामिका राय, छुन्नू खां, देवीदयाल आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed