फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased vigilance after threat to blow up Passport Seva Kendra

Pilibhit News: पासपोर्ट सेवा केंद्र उड़ाने की धमकी पर बढ़ी सतर्कता

Tue, 14 Apr 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance after threat to blow up Passport Seva Kendra
प्रधान डाक घर में जांच पड़ताल करती पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : Self
पीलीभीत। प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच की। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मंडलीय कार्यालय को ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सतर्कता बरती गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलीय कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी प्राप्त हुई। इसमें सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे धमाका करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए पासपोर्ट पासपोर्ट सेवा केंद्र और प्रधान डाकघर के कर्मचारियों को अलर्ट किया।
विज्ञापन


एहतियातन पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और सायरन बजाकर कर्मचारियों व आम लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में पूरा डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को खाली करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया। पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

ईमेल में इन जिलों के नाम का भी जिक्र
ईमेल में केवल पीलीभीत के अलावा अमरोहा, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना और शाहजहांपुर समेत कई अन्य जिलों का भी जिक्र किया गया था। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक चली गहन जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या खतरे की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। लंच ब्रेक के दौरान स्थिति सामान्य रहने पर दोबारा कार्यालय का कामकाज शुरू करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed