{"_id":"58d2bcfa4f1c1b8a591a23c8","slug":"income-tax-team-raids-on-three-establishments-including-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त सहित तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त सहित तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम का छापा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान बैंक में एक साथ मोटी रकम जमा करने पर शहर के आढ़त सहित तीन प्रतिष्ठान आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। बुधवार शाम दोनों प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम ने छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में लिए। आयकर विभाग की टीम बुधवार शाम मंडी समिति स्थित पीलीभीत ग्रेन एजेंसी कल्लूमल्ल समीर सिंह प्रतिष्ठान पर पहुंची। बरेली व स्थानीय अधिकारियों के साथ पहुंची टीम आढ़त के दस्तावेज कब्जे में लिए। आयकर विभाग की छापे की सूचना से मंडी में हड़कंप मच गया। कई आढ़तें बंद हो गई जबकि कुछ लोग कार्रवाई की जानकारी करने मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने बीसलपुर रोड स्थित सीमेंट की एजेंसी पर छापा मारा। यहां भी अभिलेख कब्जे में लिए गए। तीसरा छापा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के सप्लायर एमएन डे एजेंसी पर मारा गया। तीनों स्थानों से बैंक, कैशबुक सहित कई अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। टीम में आयकर अधिकारी कमल सिंह, अभिषेक कुमार, अभय मिश्रा, दिनेश कुमार, सुनील सक्सेना सहित कई लोग थे। आयकर अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया नोटबंदी के दौरान इन फार्मों ने बड़ी मात्रा में कैश जमा किया था। स्क्रीनिंग में इनके नाम प्रकाश में आने पर दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन