फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Shiwalyon Gunje every Bomb bomb acclamation

शिवालयों में गूंजे हर हर बम बम के जयघोष

Mon, 03 Aug 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 03 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
In Shiwalyon Gunje every Bomb bomb acclamation

सावन के पहले सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवभक्त सुबह से ही मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। हर हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयघोष के बीच दूध, गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर बेेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। इसको लेकर ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर सहित तमाम शिवमंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

विज्ञापन

सावन में भगवान शिव की पूजा का माह माना जाता है। इसमें सोमवार का अतिविशेष महत्व है। पहले सोमवार की तैयारियां भक्तों ने एक दिन पूर्व ही कर ली थीं। शहर में सुबह सबसे ज्यादा भीड़ गौरीशंकर मंदिर में देखी गई। भक्तों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं स्टेशन रोड स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर के बाहर मेले की स्थिति रही। सुरक्षा की लिहाज से दोनों थानों की पुलिस मुस्तैद रही। गौरीशंकर मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के ठाकुरद्वारा व देवीस्थान मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों का तांता लगा रहा। देरशाम को भी लोगों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उधर जंगल में स्थित प्रसिद्ध इकोत्तरनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। सावन के आज पहले सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। प्रसाद, बेल पत्र, धतूरे, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगी। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री भी बिक रही थी। गांव खनंका के शिव मंदिर में हुए जलाभिषेक में मुनेंद्र सिंह, हरीओम मिश्रा, रविंद्र सिंह, अतुल सिंह, विकास सिंह, अंकित मिश्रा, अनिल मिश्रा, आदित्य मिश्रा और शिवओम सिंह समेत तमाम श्रद्धालु थे।

दियोरिया। मनकापुर के शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की और बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
बिलसंडा। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मोहल्ला ऊंचा मंदिर स्थित शिव मंदिर, लिलहर स्थित बाबा नीलकंठ देव, गांव मझिगवां स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, गांव मरौरीखास स्थित मढ़ानाथ महादेव मंदिर, गांव तिलसंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed