फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In-laws accused of killing sick woman by poisoning her in pilibhit

Pilibhit: बीमार विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, ससुरालियों के खिलाफ मायका पक्ष ने दी तहरीर

Fri, 01 Sep 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

विवाहिता कई दिनों से बीमार थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। 27 अगस्त को विवाहिता को कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ससुराल वाले बिना इलाज के उसे लेकर घर चले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
In-laws accused of killing sick woman by poisoning her in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल के लोगों पर कीटनाशक पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वल्लभनगर कॉलोनी के रहने वाले सूरज वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी ममेरी बहन प्रीति वर्मा का विवाह पां वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खजुराह निवासी सतीश के साथ किया था। उनकी बहन की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि 27 अगस्त को ससुराल के सभी लोगों ने एक राय होकर उनकी बहन को कीटनाशक पदार्थ पिला दिया। जानकारी लगने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और गंभीर अवस्था में महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: भाजपा सांसद के बहनोई को बम से उड़ाने की धमकी, गब्बर समेत चार आरोपियों पर मुकदमा
 

देर रात विवाहिता की मौत 

ससुराल पक्ष ने इलाज कराने से मना कर दिया और महिला को लेकर अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार रात विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए, जहां ससुराली पक्ष ने मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। 

मायके पक्ष ने मामले की सूचना थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने मामले की तहरीर भी सुनगढ़ी पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed