फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Jehanabad, electricity was cut off for 12, six hours in half the city

Pilibhit News: जहानाबाद में 12, छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Sat, 12 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
In Jehanabad, electricity was cut off for 12, six hours in half the city
रामलीला बिजली घर के पास केवल बक्शा सही करते बिजली कर्मी   स्रोत: कर्मचारी
पीलीभीत। जिले में शुक्रवार की रात आई आंधी और बारिश से शहर व देहात इलाके की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। रात में कई घंटे आधे शहर की बिजली गुल रही। मोहल्ला वल्लभनगर, चौक बाजार और अन्य मोहल्लों के लोग शनिवार को भी करीब छह घंटे तक बिजली कटाैती से परेशान रहे। वहीं जहानाबाद कस्बे और उसके आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही बिजली लाइनों में खराबी की समस्या बढ़ने लगी है। कभी आंधी-बारिश तो कभी ओवरलोड के चलते फॉल्ट हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शहर के रामलीला उपकेंद्र के पोषक टाउन नंबर एक का केबल बक्सा डैमेज हो गया।
विज्ञापन

इससे मोहल्ला वल्लभनगर, सुनगढ़ी, काला मंदिर, स्टेशन मार्ग, लाल मार्ग, डिग्री कॉलेज मार्ग आदि मोहल्ले के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति दोपहर करीब तीन बजे बहाल हो सकी। इसके बाद भी बिजली कटौती का खेल जारी रहा। ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार रात आंधी आने के कई मोहल्लों की बिजली दो से तीन घंटे तक गुल रही थी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि केबल बक्सा फुंकने से बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित हुई थी। जिसे सही करा दिया गया।



आंधी-बारिश से 33 हजार केवीए लाइन में आया फॉल्ट, आपूर्ति रही बाधित
जहानाबाद। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी-बारिश से कस्बे व देहात क्षेत्र की आबादी को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे कस्बा और करीब 100 गांवों के उपभोक्ताओं को करीब 12 घंटे तब बिजली आपूर्ति नहीं मिली। बिजली निगम की मशक्कत के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारू किया। लाइन में फॉल्ट आने से जगदीशपुर, उगनपुर, नूरपुर, सिकलापुर, रफात नगर, चांदडांडी,पुन्नापुर खुंडरा,शाही, कुकरीखेड़ा, हंडा, भानपुर सहित 100 गांव के लोग प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed