फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Drummond College, outsiders beat the student, broke the bike

ड्रमंड कॉलेज में बाहरी युवकों ने छात्र को पीटा, बाइक तोड़ी

Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Drummond College, outsiders beat the student, broke the bike
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 12 के छात्र अजय कुमार को बाहर के युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इन बाहरी युवकों को कॉलेज का ही एक छात्र बुलाकर लाया था। छात्र जान बचाने के लिए स्कूल में इधर उधर भागता रहा और स्टाफ तमाशा देखता रहा। छात्र का सिर भी फट गया। बाहर के युवक पिटाई करने के बाद आसानी से निकल भी गए। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर पीड़ित छात्र से जानकारी ली और आरोपी छात्र समेत अज्ञात बाहरी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र का आरोप है कि कॉलेज की ओर से न तो पुलिस को सूचना दी गई और नही तहरीर।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी अजय कुमार ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 एग्रीकल्चर का छात्र है। अजय ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कॉलेज के एक दोस्त का कॉलेज के ही एक अन्य छात्र से झगड़ा हो गया था। इस पर कुछ लोगों ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी थी। अजय ने बताया कि वह इस झगड़े में शामिल नहीं था। सोमवार को वह अपने उसी दोस्त को गेट तक बाइक से छोड़ने गया था। जहां आरोपी छात्र और उसके बाहरी साथियों ने उसे पकड़ना चाहा। अजय अंदर भाग आया तो बाहरी युवक कॉलेज में भी आ गए और उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे।
विज्ञापन

कॉलेज का पूरा स्टाफ होने के बाद भी किसी ने युवकों को नहीं रोका। न किसी ने उन्हें पकड़ा। अजय का आरोप है कि वह पिटाई से बचने के लिए प्रिंसिपल कक्ष में घुसा तो वहां से भगा दिया गया। उसकी बाइक भी तोड़ डाली गई। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई सदाकत अली और एसआई निर्देश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्र से घटना की जानकारी की। अजय की तहरीर पर गांव दहगला निवासी कॉलेज के छात्र और अज्ञात लोगों के खिलाफ कॉलेज में घुसकर मारपीट और बाइक तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed