फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal occupation of PWD land, houses built there

Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा, बना लिए मकान

Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of PWD land, houses built there
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। यही नहीं वहां पर पक्के मकान भी बनवा लिए। पूर्व में कार्रवाई के निर्देश के बाद भी कुछ नहीं हो सका। अब डीएम ने शिकायत पर एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खुदागंज बड़ा बाजार के रहने वाले गुलाम गौस ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा है कि वर्ष 1968 में राज्य कर्मचारी निवास ग्रह के लिए नकटादाना के पास भूमि अधिग्रहित की गई थी। भूमि पर कई वर्षों से लगातार अवैध कब्जे और अतिक्रमण होते जा रहे हैं। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन विभाग ने इस प्रकरण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन गाटा संख्या 781 का कुछ भाग अतिक्रमण कर और अवैध कब्जा किया गया है। गाटा संख्या 780 की कुछ जमीन पर अवैध बैनामा करवा कर पक्का मकान बना लिया गया है। गाटा संख्या 777 में निकास के लिए छोड़ी गई भूमि पर भी अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला में वर्ष 2016 में रहे सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने दो बार अवैध कब्जे को मुक्त करने के आदेश दिए थे। उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को इसमें जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आख्या भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed