फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   illegal mining

खनन अधिकारी की मोहर और हस्ताक्षर पर हो रहा था अवैध मिट्टी खनन, एसडीएम ने पकड़ा

Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
पूरनपुर। मिट्टी भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को एसडीएम ने रविवार को पकड़ लिया। एसडीएम की जांच में खनन अफसर से सांठगांठ का मामला निकला। ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम को परमीशन का कागज दिखाया तो उस पर खनन अधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर लगी थी। अब इस मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अफसरों की सांठगांठ से इलाके में मिट्टी का खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। माफिया दिनभर अफसरों और पुलिस के चक्कर लगाते रहते हैं। फिर शाम ढलते ही खनन निकासी शुरू कर देते हैं। पूरी रात सड़कों पर अनाधिकृत खनन से निकले रेत और मिट्टी की ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ती रहती हैं। दिन में भी माफिया धड़ल्ले से खनन करते हैं। मुझा, लोधीपुर, शेरपुर, मोहल्ला बमनपुरी, पूरनपुर देहात के दर्जनों माफिया इस धंधे में जुड़े हैं। कलीनगर रोड पर एक तालाब से रेत का अवैध खनन कई दिन से चल रहा है। रविवार को एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने घेराबंदी कर खनन ट्रैक्टर-ट्रालियों में मौके पर पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम ने बताया कि खनन कर मिट्टी ले जाने वाले लोगों ने परमीशन का एक कागज दिखाया। इसमें खनन अधिकारी की मोहर लगी और हस्ताक्षर भी हैं। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed