फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   illegal construction

एसडीएम ने खुद जाकर तुडवाए दबंगों के स्लैब

Mon, 04 May 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
illegal construction
बीसलपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने रविवार को वार्ड नंबर 22 में जाकर छह दबंगों द्वारा नाले पर अवैध रूप से डाले गए स्लैब तुड़वा दिए। दोबारा ऐसी हरकत करने पर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 22 में कुछ दबंगों ने नाले पर अवैध रूप से स्लैब डाल लिए थे। इससे नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी। सभासद रफी अहमद ने 29 अप्रैल को इस मामले को लेकर हंगामा भी किया था। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने 30 अप्रैल को भी कुछ स्लैब तुड़वाए थे, जबकि काफी बच गए थे। एसडीएम ने रविवार को नगरपालिका अधिकारियों के साथ जाकर छह दबंगों की स्लैब तुड़वा दिए। दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। स्लैब टूटने के साथ ही इस वार्ड में नाले की सफाई होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस कार्रवाई के दौरान ईओ वंदना शर्मा, अतिक्रमण अभियान प्रभारी उमेश चंद्र आनंद, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह और सभासद रफी अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed