फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you want to protect your children from corona, then you must get vaccinated.

अपने बच्चों को कोरोना से बचाना है तो टीका जरूर लगवाना है

Tue, 03 May 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
If you want to protect your children from corona, then you must get vaccinated.
प्रदीप जायसवाल लल्लन - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। दिल्ली जैसे शहरों में केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले में भी कुछ केस मिले हैं। ऐसे में हर किसी की जिम्मेदारी बन जाती है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कवच खुद भी लें और अपने बच्चों को टीका लगवाएं। सरकार ने पांच साल से अधिक और बारह साल से कम उम्र वाले बच्चों को टीका लगाने की हरी झंडी दे दी है। अब हर अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को टीका लगवाएं। इसको लेकर जनप्रतिनिध भी आगे आ रहे हैं। वह अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों को टीका लगवाएं।
विज्ञापन

बोले जनप्रतिनिध
सभी अभिभावक अपने बच्चों का निकटवर्ती सरकारी अस्पतालो में कोरोना का टीकाकरण हर हालत में कराएं। इससे बच्चे सुरक्षित हो जाएगें।सरकार का सहयोग करना बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण एक कारगर हथियार का काम कर रहा है।
विज्ञापन

---विवेक वर्मा, भाजपा विधायक बीसलपुर
कोविड की दूसरी लहर काफी डरावनी थी। उस समय हर रोज किसी अपने के खोने की सूचना आती थी। हमने खुद वैक्सीन लगवाई, जब बच्चों का नंबर आया तो उनको भी टीका लगवाकर सुरक्षित कर लिया। आसपास के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। अब छोटे बच्चों को टीका लगेेंगे। इसके लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--सुधीर सिंह ग्राम प्रधान राठ
कोरोना का टीका ही कोरोना से सुरक्षित करेगा।सभी अभिवावकों का फर्ज है कि फौरन अपने बच्चों को वैक्सीन लगाएं और टीकाकरण की मुहिम को मजबूत करें।- सीमा पाठक, ग्राम प्रधान, मुड़िया हुलास
बच्चों को जरूर लगवाएं टीका
कोरोना से बचाव को टीकाकरण करना जरूरी है। नगर सहित क्षेत्र के सभी लोग इसे गंभीरता से लेकर अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाए। साथ ही पास पड़ोसियों को भी बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें।
प्रदीप जायसवाल लल्लन, चेयरमैन नगर पालिका पूरनपुर।
कोरोना महामारी को लेकर भाजपा सरकार शुरू से गंभीर रही है। इससे लोगों को कुछ परेशानियां तो जरूर हुई होगी। मगर सरकार के प्रसास से क्षेत्र में कोरोना से बचाव हुआ। अब सरकार बच्चों को टीका लगवाने पर जोर दे रही है। सभी लोग अपने लाडलों की सुरक्षा को कोरोना का टीका जरूर लगवाए। पास-पड़ोसियों, मोहल्ला, गांव, करीबियों, रिश्तेदारों को भी जागरूक करें। ताकि बच्चों को शतप्रतिशत टीका लगाया जा सके।
बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर।
----कोरोना टीकाकरण सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। किशोरों के बाद अब पांच साल ज्यादा और बारह साल से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने की तैयारी है। सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपे बच्चों को कोरोना का टीका लगवाए और देश को इस महामारी से बचाने में सरकार का सहयोग करें। कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत ने पूरी दुनिया में बेहतरीन कार्य किया है। हर बच्चे को कोरोना का कवच देने में सरकार तत्पर है।

- संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल

बाबूराम पासवान

बाबूराम पासवान- फोटो : PILIBHIT

सुधीर सिंह

सुधीर सिंह- फोटो : PILIBHIT

सीमा पाठक

सीमा पाठक- फोटो : PILIBHIT

विवेक वर्मा

विवेक वर्मा- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed