{"_id":"6665a154d61888b29c0f31f7","slug":"if-they-could-not-kidnap-the-youth-they-threatened-to-implicate-him-in-a-false-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117617-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक का अपहरण नहीं कर पाए तो दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक का अपहरण नहीं कर पाए तो दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
विज्ञापन
पीलीभीत। अपहरण में विफल रहने पर युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने छह नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि 22 मार्च को रात करीब 11 बजे वह अपने घर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी काले रंग की कार वहां रुकी। कार से कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद निवासी विनय कुमार शर्मा उर्फ पप्पू, नेहा शर्मा उर्फ रूना, कोमल शर्मा उर्फ अंशिका, सौरभ शर्मा उर्फ चूजी, मुश्ताक रजा उर्फ छोटू बाहर निकले। इन लोगों ने उसको अपहृत करने की कोशिश की।
इन लोगों उस पर तलाक का झूठा मुकदमा दायर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही 30 लाख रुपये मांगे। यह भी कहा कि अगर वह यह राशि नहीं देगा तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। मनीष वर्मा ने इन लोगों पर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
मनीष वर्मा के अनुसार उस पर हमला किया गया जिससे उसका गाल कट गया और एक दांत भी टूट गया। हमलावरों ने उससे दो हजार रुपये भी छीन लिए।
मनीष ने थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब सुनगढ़ी पुलिस ने छह नामजद सहित एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।