फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   IDA campaign to eradicate filariasis in Puranpur from tomorrowIDA campaign to eradicate filariasis in Puranpur from tomorrow

Pilibhit News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पूरनपुर में आईडीए अभियान कल से

Mon, 09 Feb 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
IDA campaign to eradicate filariasis in Puranpur from tomorrowIDA campaign to eradicate filariasis in Puranpur from tomorrow
पीलीभीत। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए पूरनपुर ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ब्लॉक की लगभग 3.6 लाख पात्र आबादी को फाइलेरियारोधी दवाएं के रूप में आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल स्वास्थ्यकर्मियों की प्रत्यक्ष निगरानी में खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


अभियान की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। जिले के अन्य ब्लॉकों में उच्च दवा कवरेज के कारण फाइलेरिया का प्रसार कम हुआ है, इसलिए इस वर्ष केवल पूरनपुर ब्लॉक में आईडीए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही दवा का सेवन करें। क्योंकि आज दवा खाने से आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 282 टीमें गठित की गई हैं। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को दवा दी जाएगी। दवा के बाद हल्के लक्षण आना सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed