फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   I am a Pandit, I have come to take Dakshina, give Dakshina by pressing the lotus button.

पंडित हूं दक्षिणा लेने आया हूं, कमल का बटन दबाकर दक्षिणा देना

Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
I am a Pandit, I have come to take Dakshina, give Dakshina by pressing the lotus button.
बिलसंडा(पीलीभीत)। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि विचारधारा है। ब्राह्मण वह है जो सबके सुख में अपने सुख की अनुभूति करता है। जिस प्रकार गांव में पूजा पाठ कराकर दक्षिणा देते हैं, वैसे ही अब भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में बने मंच पर डिप्टी सीएम 3:55 बजे पहुुंचे। 4: 04 मिनट उनका भाषण शुरू हुआ। कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि विचाराधारा है। बीसलपुर आने के दौरान कुछ लोगों ने लखनऊ में पूछा कि वहां तो 80 फीसदी ब्राह्मण भाजपा को वोट दे रहे हैं, तो उनको जवाब दिया कि ब्राह्मण ही नहीं सभी जाति वर्ग के लोग अपना मत भाजपा को दे रहे हैं। बोले खुद विद्यालय में पढ़ाता हूं। पहले पढ़ाने वाले अध्यापक पंडित कहलाते थे। इस कारण भी हम पंडित जी बन गए हैं। हालांकि मेरे बाबा, पिता भी पंडिताई करते थे। मेरे बड़े भाई और भतीजे आज भी पंडिताई कर रहे हैं। पीलीभीत में आज भी मेरे पढ़ाए हुए विद्यार्थी सभी जाति धर्म के मौजूद हैं।
विज्ञापन

दूसरे दल जो ब्राह्मणों के बारे में कहते हैं उनको पता हीं नहीं कि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि विचारधारा है। ब्राह्मण वह हैं जो सबके सुख में अपने सुख की अनुभूति करता है। जैसे आप लोग गांव में पूजा पाठ कराकर पंड़ित लोगों को दक्षिणा देते हैं, वैसे ही हमने इतनी देर आप को प्रवचन दिए हैं। इसकी दक्षिणा मांगता हूं। दक्षिणाम देही कहकर बोले- आप लोग हमें 23 फरवरी को वोट इसकी दक्षिणा दें। आप लोगों के बटन दबाते ही माफिया भाग जाएगा और राम राज्य व्याप्त होगा। मंच पर विधायक रामसरन वर्मा, प्रत्याशी विवेक वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed