फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband wife fight

परिवार परामर्श शिविर में दंपती के बीच हाथापाई, चार हिरासत में

Thu, 01 Oct 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
husband wife fight
बीसलपुर। तहसील सभागार स्थित परिवार परामर्श शिविर में दंपती में हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुंघचईया के एक युवक की शादी शाहजहांपुर के कस्बा खुटार की युवती से हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों में अलगाव चल रहा है। बुधवार सुबह दस बजे परिवार परामर्श शिविर में दोनों पक्ष के लोग सुनवाई को पहुंचे। इस दौरान दंपती में कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगा। बाद में हाथापाई शुरू हो गई, इसके बाद दोनों पक्ष के लोग भी भिड़ गए। शिविर में तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मानें। विवाद होते ही शिविर में अफरातफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अन्य काउंटरों पर भी सुनवाई थम गई। पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। विवाद के चलते शिविर में आधा घंटे तक सुनवाई ठप रही। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed