{"_id":"5fb2befa8ebc3e9bc61cc3e8","slug":"husband-took-home-on-the-pretext-and-gave-three-divorces-pilibhit-news-bly4269567135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से मायके ले गया पति और दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने से मायके ले गया पति और दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
जहानाबाद। दहेज में चार बीघा जमीन और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। एक दिन पति बहाने से विवाहिता को मायके ले गया और दरवाजे पर पहुंचते ही तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा निवासी दिव्यांग महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 27 फरवरी 2013 को बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करते थे। महिला के मुताबिक, उसके ससुराल वाले दहेज में चार बीघा जमीन और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। आठ नवंबर को पति बहाने से मायके लाया और वहीं छोड़ गया। मकान के गेट पर पहुंचते ही तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पति, देवर, सास, ननद और नंदोई पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।